(सीहोर)राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता

  • 29-Aug-25 12:00 AM

सीहोर 29 अगस्त (आरएनएस)।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होंगे फिट इंडिया शपथ कार्यक्रम के साथ ही अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर शानदार प्रतियोगिता में संकल्प टीम ने श्रद्धा भक्ति समिति को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा और नागरिक शामिल थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आगामी 31 अगस्त तक केन्द्र अनेक खेल गतिविधियां होंगी आयोजित की जा रही है। वहीं शुक्रवार की सुबह दिवस पर मेजर ध्यानचंद्र की फोटो पर माल्यार्पण एवं फिट इंडिया शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। शनिवार को चेयररेस आदि का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक सामाजिक न्याय महेश कुमार यादव, सावन गांगले, कृपाल सिंह चौधरी, नटवर कुशवाहा, आकाश राय, चिराग पटेल, धर्मेंद्र शर्मा, आनंद व्यास, उपेंद्र सेंगर, सुनील पाराशर, बाबू सिंह संधू, पवन चौहान, अजय मीणा, धीरज वाधवानी, रितेश महेश्वरी, बीपी शर्मा आदि शामिल थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment