(सीहोर)विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दिग्गज नेता तुलसीराम पटेल भाजपा में शामिल

  • 12-Oct-23 12:00 AM

सीहोर/भोपाल 12 अक्टूबर (आरएनएस)। इछावर और सीहोर विधानसभा में अपनी दमदार पकड़ रखने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार तुलसीराम पटेल ने भाजपा की डबल इंजन की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए तुलसीराम पटेल सहित सभी का में स्वागत करता हूं और आगामी विधानसभा चुनावों में, जैसे दूध में शक्कर मिल जाती है, वैसे ही मिलकर काम करेंगे। वहीं कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में शामिल हुए तुलसीराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग दूसरी पार्टियां छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास नीति पर काम कर रही है। जिसका सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। राजधानी भोपाल में सीएम हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, राम स्वरूप मेवाड़ा बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष, बिलकिसगंज पंकज परमार, इछावर पप्पू नागर, सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कांग्रेस छोडकऱ भाजपा में शामिल हुए पटेल का स्वागत करते हुए सदस्यता ग्रहण कराई।उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। इसके अलावा प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजना चला रहे है। इसलिए भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने सदस्यता ग्रहण की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment