(सीहोर)विधायक सुदेश राय ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम किया

  • 05-Dec-23 12:00 AM

सीहोर 5 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा का भरोसा सिर्फ विकास पर है और शहर ही क्षेत्र के गांव-गांव में एतिहासिक विकास कार्य हुए है। केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्णकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। इस कारण क्षेत्र में भाजपा की जीत हुई है। उक्त विचार मंगलवार को शहर के लीसा टाकीज स्थित कार्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहे। उन्होंने कहा कि आपके प्रेम, आशीर्वाद के कारण जो प्रचंड विजय श्री मिली है, उसके लिए हम आभारी है। विजय श्री के पश्चात से ही क्षेत्रवासियों में विधायक राय को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार की सुबह विधायक राय विधायक कार्यालय में पहुंचे थे और कार्यकर्ताओं से भेंट की इस मौके पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विधायक राय का स्वागत किया।मंगलवार को ग्राम झरखेड़ा से सुरेश विश्वकर्मा, बराड़ी कला से जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष ऐलम सिंह दांगी, राजेश मेवाड़ा सहित अन्य ने जोरदार आतिशबाजी करते हुए विधायक राय का पुष्प माला से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के नेता और पूर्व सरपंच सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि विधायक राय लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किए है। सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम किया है। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन पर भरोसा करती है। क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इसका एक और उदाहरण है। यहां पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस जीत के लिए आभारी है। क्षेत्र की जनता ने जिले की सभी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को प्यार और आशीर्वाद दिया है। क्षेत्र में विकास कार्य में कोई भी कमी नहीं आएगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment