(सीहोर)शहरवासियों को 85 लाख की सौगात, गार्डन और शौचालय सहित अनेक निर्माण कार्य का भूमि पूजन
- 08-Aug-25 12:00 AM
- 0
- 0
सीहोर 8 अगस्त (आरएनएस)।शहर में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 22 में करीब 85 लाख के विकास कार्यों की सौगात नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने की। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य का भूमि पूजन किया किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि विशाल राठौर ने बताया कि हमारे क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष राठौर के द्वारा करीब 85 लाख की सौगात दी गई है। इसमें करीब 25 लाख की लागत से गणेश गार्डन का निर्माण किया जाएगा। फ्री गंज में होने वाले इस गार्डन में लाइटिंग, पौधा रोपण सहित अन्य सुविधा रहेगी। इसके अलावा पांच लाख की राशि से शौचालय और 55 लाख की लागत से नालियों का निर्माण किया जाएगा। जिससे बारिश और गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी।यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने कहाकि विकास और स्वच्छता के नाम पर हम देश में पहले नंबर पहुंचे इसके लिए आप सभी का सहयोग चाहिए। गत दिनों हमें स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका के अमले और आपके प्रयास से प्रदेश में नंबर वन का अवार्ड मिला है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के अलावा दिलीप राठौर आदि शामिल थे। जिन्होंने विकास कार्य और शहर को सुंदर रखने का संकल्प लिया।उन्होंने कहाकि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पालिका द्वारा शुरू की गई स्वच्छता प्रणाली के अमल में आने के बाद जहां लोगों को गंदगी से राहत मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष राठौर और सीएमओ सुधीर सिंह सहित अन्य नियमित रूप से सुबह से ही शहर के निरीक्षण करते है। मोहल्ले में इस स्वच्छता वाहन के साथ भ्रमण कर सभी रहवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबीन में एकत्रित कर कचरा वाहन में ही डाले। ताकि नालियां एवं सड़कों पर कचरा न फैले। वहीं उनके सुझाव पर मौके पर ही छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...