(सीहोर)संभागायुक्त सिंह ने कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण
- 31-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
सीहोर 31 जुलाई (आरएनएस)।भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने सीहोर स्थित कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सिंह ने स्कूल की कक्षाओं एवं विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। उन्होंने स्कूल में संचालित व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण सहित पाठ्यक्रम तथा व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कन्या शिक्षा परिसर सूर्या फाउंडेशन द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरु के., जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन, एसडीएम तन्मय वर्मा, जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक अरविंद कुशवाहा, प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, संदीप मौर्य, प्राचार्य लोकेश, प्रशासक अशोक त्रिपाठी सहित सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
Related Articles
Comments
- No Comments...