(सीहोर)सीहोर से महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा का श्रीगणेश
- 18-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
सीहोर 18 जुलाई (आरएनएस)।शहर से लगातार तीसरी बार क्षेत्र में अच्छी बारिश, गाय, गांव, गरीब की सेवा और जनकल्याण की मंगल कामना क्षेत्र की खुशहाली को लेकर महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा महाकाल उज्जैन प्रारंभ हुई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के पहले भगवान गणेश का विधि विधान से पूजा अर्चना कर आर्शीवाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पंडित मोहित राम पाठक, यात्रा में शामिल प्रमुख रूप से आशीष गहलोत, करणी सेना परिवार के ईश्वर सिंह चौहान, राजाराम कसोटिया, ब्लाक अध्यक्ष निशांत वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल, बृजेश पटेल, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, सेवा यादव, राजेश बोयत आदि शामिल थे।यात्रा शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से सुबह नौ बजे आरंभ हुई। इसके पश्चात शुगर फैक्ट्री माता मंदिर, त्यागी बाबा आश्रम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कालका मंदिर पान चौराहा, छावनी स्थित सब्जी मंडी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, गंगेश्वर महादेव मंदिर नदी चौराहा, कुबेरेश्वर महादेव मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना के बाद जताखेड़ा, अमलाहा और कोठरी आदि होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में शहर सहित आस-पास के शिव भक्त शामिल थे। शुक्रवार को पदयात्रा के संयोजक आशीष गहलोत और करणी सेना परिवार के ईश्वर सिंह ठाकुर का पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, शैलेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पंडित मोहितराम पाठक ने स्वागत किया। शहरी क्षेत्र के पश्चात शहर के राधेश्याम विहार कालोनी में लगे भव्य पंडाल में जिला संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी आदि शामिल थे। वहीं मैन रोड पर मनोज दीक्षित मामा, हरीश मोटवानी, विष्णु संघानी, अजय रायकवार, राजेश बोयत, विनीत गोयल, संतोष पटेल सरपंच, कालू शर्मा, दिनेश भैरवे, हेमंत बैस दरबार, नरेन्द्र सिंह बैस, वंश चौहान, राजेश पटेल, जसरत सिंह और उघम सिंह ठाकुर आदि शामिल थे।शुक्रवार सुबह रूद्राभिषेक पूजा के साथ शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर से यात्रा आरंभ की गई। यह यात्रा आगामी 23 जुलाई को सीवन और पार्वती के जल से भगवान महाकाल के अभिषेक के साथ उज्जैन में संपन्न होगी। भगवान गणेश मंदिर, जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ कोठरी, आष्टा, जावर, देवास से होते हुए उज्जैन पहुंच जाएगी। महाकाल मंदिर में ध्जवारोहण, सहस्त्रधारा महारूद्राभिषेक, महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण होगा। पदयात्रा का आयोजन युवा समाजसेवी आशीष गेहलोत, करणी सेना के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य के द्वारा की जाएगी। पदयात्रा का उद्देश्य जनकल्याण की भावना, क्षेत्र में समृद्धि, खुशहाली रहे और अच्छी बारिश के अलावा नवीन फसल की अच्छी कामना को लेकर की जा रही है।इस संबंध में जानकारी देते हुए गेहलोत ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर और प्रसिद्ध गणेश मंदिर देश के श्रद्धालुओं में प्रसिद्ध है, इसलिए इन मंदिरों से पदयात्रा का श्रीगणेश किया गया है। सुबह विशेष पूजा अर्चना और अभिषेक के साथ यात्रा करीब 160 किलोमीटर पदयात्रा करेगी।महाकाल सेवा संकल्प पदयात्रा आशीष गेहलोत, ईश्वर सिंह ठाकर, बबलू सिंह ठाकुर, अमृत लाल मेवाड़ा, हरीश चंद्र आर्य, प्रकाश नागर, मीतेश कुमार राठौर, ईश्वर सिंह सिसोदिया, नितिन महेश्वरी, नरेन्द्रसिह चंद्रभान, मनोहर सिंह परमार, महेश सिंह परमार, सुरेश सिंह परमार, हर्षित परमार, कमलेश परमाररा, विश्वजीत सिंह ठाकुर, भूपेन्द्र सिंह राजपूत शामिल है।
Related Articles
Comments
- No Comments...