(सीहोर)स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाडू

  • 02-Oct-23 12:00 AM

सीहोर 2 अक्टूबर (आरएनएस)। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर पालिका के तत्वाधान में शहर के बस स्टैंड पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नेता, पार्षद, क्षेत्रवासियों के अलावा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाडू लेकर क्षेत्र की साफ-सफाई कर शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहर के बस स्टैंड पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्रमदान की शुरुआत की। जिसके लिए उन्होंने झाड़ू उठाया और सडक़ों को साफ करना शुरू कर दिया। उनको देखकर उनके साथ मौजूद लोगों ने भी सफाई शुरू कर दी। यहां तक की आस-पास से गुजरने वाले लोगों ने भी स्वच्छता मिशन में अपना योगदान देना शुरू कर दिया।नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाए गये इस अभियान में नपा के समस्त विभागों के कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। यह एक विशाल अभियान है। शहर स्वच्छ रहेगा तो नगरवासी स्वच्छ तथा स्वस्थ रहेंगे। हमें अपने आसपास फैले कचरे को एक ही स्थान पर डालना चाहिए। जगह-जगह कचरा फैले रहने से मच्छर पनपते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर नलकूप, कुएं एवं तालाब के आसपास को स्वच्छ रखना चाहिए और इस काम में नगर पालिका को भरपूर सहयोग प्रदान करना चाहिए। जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment