(सीहोर) मध्यप्रदेश में महिलाओं को सौंपी थी सत्ता की चाबी

  • 08-Oct-23 12:00 AM

सीहोर,08 अक्टूबर (आरएनएस)। हाल ही में नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा, राज्य विधानसभा से पारित होने के बाद महिला आरक्षण की बात हो रही है। सीहोर तक एक ऐसा क्षेत्र रहा है जो महिलाओं को मौका देने में कभी पीछे नहीं रहा। पहले ही विधानसभा चुनावम ें यहां की जनता ने महिला मेमूना सुल्ताना को चुनकर सदन में भेजा था जो शिक्षामंत्री बनाई गई थी। सीहोर जिले में पहला चुनाव वर्ष 1952 में हुआ। यह चुनाव भोपाल स्टेट में हुआ। दरअसल भोपाल 15 अगस्त 1947 को आजाद नहीं हुआ। इस राज्य की आजादी एक जून 1949 को मिली। आजादी मिलने के बाद इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक मुख्य आयुक्त द्वारा शासित राज्य घोषित किया गया था। मप्र में 1951 में पहली बार चुनाव हुए। जिसमें भोपाल स्टेट के चुनाव भी हुए। भोपाल स्टेट में पहली बार चुनाव 24 मार्च 1952 को हुए। भोपाल स्टेट होने के बाद भी भोपाल शहर सीहोर जिले में आता था और सीहोर जिले का दायरा तब बहुत बड़ा था। इसके अलावा भोपाल स्टेट का एक जिला रायसेन भी था। भोपाल स्टेट में तब 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोजित हुए।अनिल पुरोहित




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment