(सुकमा) ग्राम स्तरीय वन अधिकार महोत्सव उरमापाल में सम्पन्न

  • 19-Jan-25 12:00 AM

0-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदमसुकमा, 19 जनवरी (आरएनएस)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 जनवरी शुक्रवार को छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम उरमापाल में वन अधिकार महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष वन अधिकार महोत्सव में विशेष रूप से जंगल को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमे प्रमुख रूप से जंगल में आग लगने, जंगल में पेड़ों की कटाई, लघु वनोपज तोडऩे, भूमि अतिक्रमण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया। महोत्सव में ग्राम प्रमुख, वन अधिकार समिति, ग्राम सभा अध्यक्ष, वन प्रबंधन समिति, सरपंच, सचिव और जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारीगण और ग्रामीण उपस्थित थे।ग्राम समिति में लिए गए निर्णयसामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रबंधन समिति उरमापाल द्वारा ग्राम सभा में सर्वसम्मति से 3 नए नियम पारित किए गए जिसकी उद्घोषणा की गई। किसी भी व्यक्ति के द्वारा वनों से पेड़ के काटने पर 5000 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वनों से लकड़ी का दोहन करते पाए जाने पर 500 रुपए/व्यक्ति का जुर्माना लगाया जाएगा। इसी प्रकार खनिज संसाधन जैसे रेत, मिट्टी, मुरूम आदि का दोहन करने पर ग्राम निवासी द्वारा 80 रुपए प्रति ट्रिप सेवा शुल्क तथा अन्य ग्राम के निवासी द्वारा दोहन करने पर 350 रुपए प्रति ट्रिप सेवा शुल्क जमा किया जाएगा।विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारीमहोत्सव में उपस्थित जन समुदाय को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्नत खेती और जैविक कृषि के तरीकों की जानकारी दी। पशुधन विकास विभाग ने पशुपालन और संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र ने स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर कई युवाओं को स्व रोजगार के लिए आवेदन करने प्रोत्साहित किया। श्रम विभाग और खाद्य विभाग ने श्रमिकों और जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लाइवलीहुड कॉलेज के द्वारा रोजगारमूलक गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व रोजगार प्रारंभ करने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाये गए। कार्यक्रम में जिला रिसोर्स पर्सन श्री संतोष उसेंडी, फ़ूड ऑफिसर श्री विजय और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment