
(सुकमा) बस्तर ओलंपिक 2025 -खेल भावना, जोश और प्रतिभा का महापर्व
- 14-Oct-25 12:34 PM
- 0
- 0
0 जिले में पंजीयन को लेकर उत्साह चरम पर
सुकमा, 14 अक्टूबर (आरएनएस)। बस्तर की धरती एक बार फिर खेल भावना, जोश और प्रतिभा के महापर्व का साक्षी बनने जा रहा है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे का अवसर प्रदान करना है। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत से लेकर सेक्टर, विकासखंड और जिला स्तर तक किया जाएगा। खेलों के सफल संचालन के लिए पंजीयन प्रक्रिया जोरों पर है, और प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब तक सुकमा जिले में कुल 38,417 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 21,709 महिलाएं और 16,708 पुरुष शामिल हैं। सबसे अधिक पंजीयन छिंदगढ़ विकासखंड से हुआ है, जहाँ 16,420 खिलाडिय़ों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। प्रतिभागियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। खिलाड़ी ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से पंजीयन करा सकते हैं। ऑफलाइन पंजीयन के लिए इच्छुक प्रतिभागी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (सुकमा, कोंटा, छिंदगढ़), नगर पालिका परिषद सुकमा, नगर पंचायत कोंटा/दोरनापाल अथवा जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक से संपर्क कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में शामिल प्रमुख खेल
एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी.), लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, 4म100 मीटर रिले रेस, तीरंदाजी (30/50 मी.), बैडमिंटन (एकल/युगल), कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कराटे, वेटलिफ्टिंग, हॉकी (जिला स्तर), तथा रस्साकस्सी (महिला सीनियर वर्ग - प्रदर्शनात्मक)। खेल और संस्कृति के इस उत्सव में सुकमा एक बार फिर नई ऊर्जा और उमंग से सराबोर होगा। बस्तर ओलंपिक 2025 न केवल खिलाडिय़ों की प्रतिभा का प्रदर्शन होगा, बल्कि बस्तर की खेल संस्कृति और सामुदायिक एकता का भी प्रतीक बनेगा।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...