
(सुकमा) मतदान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़
- 07-Nov-23 02:00 AM
- 0
- 0
सुकमा, 07 नवंबर (आरएनएस)। बस्तर संभाग में पहले चरण में 20 सीटों पर हुए चुनाव के दौरान आज सुबह से ही नक्सलियों ने अलग अलग क्षेत्रों पर उत्पात मचाया। मतदान के बीच सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:20 के बजे चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनपा की ओर मतदान सुरक्षित संपन्न कराने हेतु मिनपा एवं दुलेढ के बीच एरिया डॉमिनेशन पर निकली कोबरा 206 वाहिनी एवं एसटीएफ के बल के ऊपर नक्सलियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किया गया।
बल के ऊपर नक्सलियों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किया गया। जवाब में जवानों भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। लगभग 30 मिनट तक दोनो तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों को अपने ऊपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल पहाडिय़ों की तरफ भाग खड़े हुए।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 5–6 नक्सली मारे गए और कई नक्सली घायल भी हुए हैं। हमले में कोबरा 206 वाहिनी के 2 जवान घायल हुए जिनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर है साथ ही अन्य जवान सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार मिनपा एवं एल्मागुंडा में मतदान कार्य संपन्न कराया गया। मिनपा में 113 एवं एल्मागुंडा में 247 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र में अपना भरोसा जताया। मतदान पश्चात मतदान दल एवं सुरक्षाबल सुरक्षित अपने कैंप वापस लौटी।
०००००
Related Articles
Comments
- No Comments...