
(सुकमा) सुकमा में बड़ी कामयाबी: 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- 12-Jul-25 12:30 PM
- 0
- 0
सुकमा, 12 जुलाई (आरएनएस)। सुकमा जिले में पुलिस और प्रशासन को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। कुल 23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 1.18 करोड़ का इनाम घोषित था।
इनमें से 8 नक्सली पीएलजीए (क्करुत्र्र) बटालियन के हार्डकोर सदस्य थे, जबकि बाकी विभिन्न नक्सली संगठनों से जुड़े हुए थे। आत्मसमर्पण करने वालों में 1 डिवीजनल कमेटी मेंबर (ष्ठङ्कष्टरू), 6 प्लाटून पार्टी कमेटी मेंबर (क्कक्कष्टरू), 4 एरिया कमेटी मेंबर (्रष्टरू) और 12 अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 9 महिलाएं और 14 पुरुष हैं, जिनमें 3 नक्सली दंपती भी शामिल हैं।
इनाम की श्रेणी इस प्रकार रही:
11 नक्सलियों पर 8 लाख का इनाम था
4 पर 5 लाख
1 पर 3 लाख
और 7 पर 1 लाख का इनाम घोषित था
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रेरित होकर, साथ ही सुदूर क्षेत्रों में नए सुरक्षा शिविरों की स्थापना और सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आत्मसमर्पण का फैसला किया।
यह घटनाक्रम सरकार के नक्सल उन्मूलन प्रयासों के लिए एक अहम मील का पत्थर माना जा रहा है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली की दिशा में सकारात्मक संकेत देता है।
0
Related Articles
Comments
- No Comments...