(सुलतानपुर)अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ में आर्टिस्ट चन्द्रपाल को जिला स्वदेश कोहिनूर अवार्ड
- 16-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुल्तानपुर 16 अप्रैल (आरएनएस ) जनपद के गौरव, बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्टिस्ट, लेखक, सिंगर और शिक्षक चन्द्रपाल राजभर को अयोध्या में आयोजित भव्य संस्कृति कला महाकुंभ में स्वदेश कोहिनूर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान, राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता और कला-संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सृजनात्मक गतिविधियों के लिए प्रदान किया गया।हाल ही में उन्होंने अयोध्या संस्कृति कला महाकुंभ के लिए जागरूकता से परिपूर्ण एल्बम गीतों की रचना कर जनमानस में विशेष प्रभाव छोड़ा है। इन गीतों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर संदेश देने और सांस्कृतिक चेतना जाग्रत करने का कार्य उन्होंने अत्यंत भावनात्मक व प्रभावशाली तरीके से किया। उनके लेखन और कला के माध्यम से जनहित में जो संदेश प्रसारित हुए हैं, उन्होंने उन्हें कला के सशक्त संवाहक के रूप में प्रतिष्ठित किया है।उनकी अब तक की प्राप्त उपलब्धियां, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक उत्थान हेतु समर्पण ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का अधिकारी बनाया। स्वदेश संस्थान द्वारा दिया गया यह सम्मान चन्द्रपाल राजभर के निरंतर परिश्रम, रचनात्मकता और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। जनपदवासियों में इस उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह की लहर है।
Related Articles
Comments
- No Comments...