(सुलतानपुर)कांग्रेसियो ने शहर में चलाया हस्ताक्षर अभियान
- 29-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुल्तानपुर 29 सितंबर (आरएनएस )। राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वोट चोरी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर द्वारा तिकोनिया पार्क पर शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। इस दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत लोगों का समर्थन जुटाया गया। शहर अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि यह अभियान कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर के बुद्धिजीवी, शिक्षक और आम नागरिक शामिल हुए और उन्होंने अपने हस्ताक्षर अभियान में समर्थन देकर इसे व्यापक बनाया। कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली स्थित चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा, जिसमें करोड़ों की संख्या में हस्ताक्षर शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन हाशमी, हौसिला प्रसाद भीम, रणजीत सिंह सलूजा, कमर खान, सुब्रत सिंह, आवेश अहमद, सुनील सिंह चौहान, हामिद राईनी, गुडडू जायसवाल, सुरेश चंद्र मिश्र, अतीक अहमद, अवधेश गौतम, जाकिर हसन, मोहसिन सलीम, इमरान अहमद, इंतजार अहमद, शहबाज खान, श्याम लगन कोरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...