(सुलतानपुर)कूड़े के ढेर के पास मिला महिला का शव, दाहिने गाल पर सिगरेट से दागने के मिले एक दर्जन निशान
- 04-Dec-23 12:00 AM
- 0
- 0
सुल्तानपुर 4 दिसंबर (आरएनएस) । अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर अलहदादपुर के पास एक महिला की लाश मिली है। चेहरे पर सिगरेट से दागने के निशान मिले, और कान से रिसता हुआ खून। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्याकर शव फेंका गया है। कई घंटों की लंबी जद्दोजहद के बाद शव की पहचान हो सकी है। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के अलहदादपुर के निकट डंप किए गए कूड़े के ढेर के पास अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। डेड बॉडी देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसके साथ क्रूरता की गई है। लाल जोड़ा, मांग में सिंदूर, चेहरे को सिगरेट जैसे चीज से दागने के निशान मौजूद हैं। यह नियोजित हत्या लग रही है।मृत महिला के कान से रक्तश्राव भी हुआ है। चरवाहों की सूचना पर कोतवाली नगर व देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। दिन से रात हो गई और पुलिस महिला की पहचान में जुटी रही।रात को पता चला कि महिला कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के छतौना की निवासी रेखा है। लेकिन उसके साथ ऐसा क्यों हुआ कौन उसे वहां ले जाकर फेंका अभी यह सभी पहलू पहेली बने हुए हैं। पुलिस ने शव को मच्र्युरी में भेजवाया है। कोतवाली देहात एसओ श्याम सुंदर ने बताया कि डेड बॉडी कब्जे में ली गई है। जांच पड़ताल चल रही है। जल्द किया खुलासा किया जाएगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...