(सुलतानपुर)खेल तथा तकनीकी महोत्सव प्रतिभा 2025 के आयोजन की तैयारियां जोरों पर
- 16-Apr-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुलतानपुर 16 अप्रैल (आरएनएस )। कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैम्पस स्थित इंजीनियरिंग संकाय में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 17 से 19 अप्रैल तक चलने वाले त्रि दिवसीय खेल तथा तकनीकी महोत्सव प्रतिभा 2025 के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। महोत्सव में होने वाले खेलों के लिए मैदान एवं अन्य स्थानों को तैयार किया जा रहा है।इस कार्य में महोत्सव के मुख्य संयोजक रत्नेश सिंह, कोर कमेटी मेंबर्स सैनुद्दीन, ए के सिंह, ग्रीष्मा श्रीवास्तव तथा समस्त शिक्षक गण एवं वालंटियर छात्र जोर शोर से लगे हुए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. (डा. ) डी एस पुन्डीर ने बताया कि तकनीकी संस्थान में छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के खेल व तकनीकी महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न खेल तथा तकनीकी ज्ञान से सम्बन्धित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। संस्थान के डीन रत्नेश सिंह ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अध्यापकों के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है, जिनके निर्देशों के अनुसार छात्र कार्य कर रहे हैं। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु आवश्यक खेलों को सम्मिलित किया गया है। महोत्सव का उद्घाटन दिनांक 17 अप्रैल को होगा। इस महोत्सव में कुल 34 तरीके के खेलों का वृहद् स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...