(सुलतानपुर)टैक्स की जटिलताओं से मोदी ने दिलाया छुटकारा: विनोद सिंह

  • 05-Oct-25 12:00 AM

जीएसटी रिफॉर्म को बताया साहसिक और ऐतिहासिक कदमसुलतानपुर 5 अक्टूबर (आरएनएस )। सुलतानपुर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों को टैक्स की जटिलताओं से मुक्त करने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (ळैज्) की शुरुआत की। केंद्र सरकार ने टैक्स व्यवस्था में और सुधार लाने के उद्देश्य से 22 सितंबर को जीएसटी रिफॉर्म लागू किया, जिससे व्यापार जगत को नई दिशा मिली है।विधायक श्री सिंह रविवार को क्षत्रिय भवन में भाजपा द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर थे। विनोद सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर व्यापारिक दबाव बनाने के लिए 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन मोदी सरकार ने साहसिक निर्णय लेते हुए जीएसटी रिफॉर्म लागू किया। इससे न केवल व्यापारियों को राहत मिली, बल्कि आम जनता को भी प्रत्यक्ष लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि जीएसटी दरें घटने से आम लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है और 400 से अधिक वस्तुओं एवं सेवाओं पर टैक्स कम किया गया है, जिससे उनके दामों में कमी आई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष कपूर और चार्टर्ड अकाउंटेंट संतोष सिंह ने भी व्यापारियों को जीएसटी रिफॉर्म के विभिन्न लाभों की जानकारी दी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment