(सुलतानपुर)डांडिया नाइट विवाद थमा, प्रशासन ने अनुमति की निरस्त

  • 03-Oct-25 12:00 AM

सुलतानपुर 3 अक्टूबर (आरएनएस )। जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव के बीच उठे डांडिया नाइट विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 3 अक्टूबर को सरस्वती मैरिज लॉन, महुवरिया रोड और 4 अक्टूबर को शंकर मैरिज लॉन में होने वाले डांडिया नाइट कार्यक्रम की अनुमति अपर जिला अधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह और एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने निरस्त कर दी है।राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ ने शुरुआत से ही इस आयोजन का विरोध करते हुए कहा था कि दुर्गा पूजा जैसे आस्था और परंपरा के पर्व पर इस प्रकार के संदिग्ध आयोजन हिंदू समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे कार्यक्रमों को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि प्रशासन ने इस आयोजन को नहीं रोका तो विरोध और तेज होगा। विश्व हिंदू परिषद ने भी प्रशासन को चेताया था कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक अवसर पर सामुदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जा सकती। खासकर तब, जब आयोजकों द्वारा मुस्लिम युवाओं को टिकट दिए जाने जैसी बातें सामने आ रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। स्थानीय नागरिकों ने भी 40्र मनोरंजन कर वसूले जाने और संदिग्ध तत्वों की भागीदारी को लेकर तीखी आपत्ति जताई। लगातार बढ़ते जनविरोध और संगठनों की आपत्तियों के चलते प्रशासन पर दबाव बढ़ता गया। विवाद को देखते हुए प्रशासन ने दोनों तारीखों पर प्रस्तावित डांडिया नाइट कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी। अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि कोई आयोजन धार्मिक वातावरण और सामाजिक सौहार्द में व्यवधान डालता है, तो जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुलतानपुर का दुर्गा पूजा महोत्सव, जिसे कोलकाता के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है, अब विवादों से बाहर निकलता दिख रहा है। जनता के दबाव के आगे आखिरकार प्रशासन को अनुमति रद्द करनी पड़ी। इससे श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment