(सुलतानपुर)धर्म के नाम पर लडऩे को सब तैयार है, लेकिन धर्म के रास्ते पर चलने को कोई नहीं: आशुतोष
- 28-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुल्तानपुर 28 सितंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी यु.मो.के प्रमुख नीति आशुतोष झा लकी ने कहाकि ऐसा युग चल रहा है, जिसमें धर्म के नाम पर लडऩे को सब तैयार है, लेकिन धर्म के रास्ते पर चलने को कोई नही। श्री ÓझाÓ ने बताया पिछले 35वर्षों की भांति इस वर्ष भी माँ मिथिलाधाम माता रानी के आशीर्वाद से हमारे पुराने आवास 550/1 नई सब्जीमंडी रुद्रनगर पर माँ शेरा वाली का आगमन 22 सितंबर से हुआ है। 1 अक्टूबर को नवमी हवन के बाद कन्याभोज 2अक्टूबर विजयदशमी को प्रात:10 बजे शोभायात्रा/विसर्जन तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से मातारानी का भंडारा/प्रसाद वितरण होगा। प्रमुख नीति, आशुतोष लकी झा ने बताया कि जनपद में विश्व का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा का आयोजन बहुत श्रद्धा, आस्था के साथ मनाया जाता है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोग पूरी आस्था के साथ जुड़ते है। भारत सहिष्णु देश है,यहा सभी का मान-सम्मान है, देश में रहने वालों को भारत के स्वरूप से प्रेम होना चाहिए विश्व का एकमात्र देश भारत है, जहा सभी के धर्मों और उनकी आस्था का सम्मान होता है।
Related Articles
Comments
- No Comments...