(सुलतानपुर)धूमधाम से निकली कलश यात्रा

  • 18-Oct-24 12:00 AM

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक देवी चित्रलेखा की कथा का शुभारंभसुल्तानपुर 18 अक्टूबर (आरएनएस )। विकासखंड कुड़वार के अंतर्गत ग्राम सभा पुरे लेदई मे भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र के यहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हो गया। पंडाल पूजन के बाद कलश यात्रा का निकाली गई जिसमें इलाके भर के लोग शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ जयकारा लगाते सर पर कलश रखे महिलाओं के समूह से माहौल भक्ति मय हो गया।यहाँ कथा वाचिका देवी चित्रलेखा अपने मधुर आवाज में श्रीमद् कथा भागवत कथा श्रवण पान करायेगी।शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं सज धज कर सर पर कलश लेकर यात्रा पर निकली यात्रा में घोड़े और रथ शामिल रहे गाजे बाजे की धुन पर लोग जयकारा लगाते नजर आए कथा को लेकर इलाके वासियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। यहाँ क्षेत्रवासी भक्ति गानों पर भारी संख्या में महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग थिरकते नजर आये। इस कार्यक्रम में कथा आयोजक रामचंद्र मिश्रा, राम धीरज मिश्रा, राम अवध मिश्रा, राम मूरत मिश्रा राम अचल मिश्रा, चिरंजीव मिश्रा, मनोज तिवारी, प्रदीप शुक्ला, गोकुल प्रसाद पांडे, महावीर प्रसाद अमित सिंह सुरेश यादव आदि हजारों की संख्या में लोग कलश यात्रा में शामिल हुए ।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment