(सुलतानपुर)नहीं रहे भारत-पाक युद्ध के वीर सेवानिवृत्त कर्नल विजय

  • 25-Sep-25 12:00 AM

सुलतानपुर 25 सितंबर (आरएनएस ) । धनपतगंज थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी और भारत-पाक युद्ध के वीर योद्धा सेवानिवृत्त कर्नल विजय सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 83 वर्षीय विजय सिंह ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल में अंतिम सांस ली उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर कुड़वार स्थित गोमती नदी के घाट पर किया जाएगा कर्नल विजय सिंह भारतीय सेना के जांबाज़ अफसरों में गिने जाते थे। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने पराक्रम दिखाकर देश का मान बढ़ाया इसके बाद वर्ष 1987 में श्रीलंका भेजी गई भारतीय शांति सेना बटालियन का भी उन्होंने नेतृत्व किया। गांव के किसान परिवार में जन्मे विजय सिंह के पिता सत्यनारायण सिंह कृषि कार्य से जुड़े थे गांव के परिवेश में पढ़े-बढ़े विजय सिंह ने उच्च शिक्षा के बाद भारतीय सेना को अपना करियर चुना उन्हें पहले कमीशन में लेफ्टिनेंट बनाया गया और बाद में वे कर्नल पद तक पहुंचे कर्नल विजय सिंह के परिवार में भी सेना सेवा की परंपरा रही बड़े पुत्र संजय सिंह ग्रुप कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं जबकि उनकी पत्नी अंजली सिंह मौजूदा समय में ब्रिगेडियर के पद पर तैनात हैं वहीं, छोटे पुत्र दिग्विजय सिंह आर्म कोड में कर्नल पद पर सेवाएं दे रहे हैं सेवानिवृत्ति के बाद कर्नल विजय सिंह गांव फत्तेपुर लौट आए और क्षेत्र के युवाओं को सेना में जाने के लिए लगातार प्रेरित करते रहे उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment