(सुलतानपुर)निर्माणाधीन बारातघर में भ्रष्टाचार उजागर, ध्वस्तीकरण के आदेश जारी

  • 01-Nov-23 12:00 AM

लंभुआ/सुलतानपुर 1 नवंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत लंभुआ नगर पंचायत में बारात घर मंडपम का निर्माण हो रहा है। सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से अयोध्या की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस निर्माण कार्य करा रही है। जिसमें घटिया क्वॉलिटी की सरिया व मौरंग प्रयोग हुआ है। मानक के अनुरूप नींव भी नहीं बनाई गई। इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने डीएम से की। जिस पर उन्होंने एसडीएम लंभुआ को जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद निर्माणाधीन बारात घर को ध्वस्त करने का आदेश हुआ है।लंभुआ नगर पंचायत के विवेक नगर वॉर्ड में अयोध्या की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा सवा तीन करोड़ रुपए की लागत से बारात घर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पैसे भी इसके खारिज हो गए हैं। कार्यदायी संस्था ने मंडपम की नींव भरवा दी जो मानक के अनुरूप नहीं थी। स्थानीय लोगों ने इस भ्रष्टाचार पर आवाज बुलंद की और नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार उर्फ अंगद सिंह से शिकायत किया। जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुख डॉ. कुंवर बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया। गड़बड़ी पाए जाने पर उन्होंने कार्य रुकवा दिया और डीएम कृतिका ज्योत्सना से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम दीपक वर्मा ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच की। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने कहा कि अभी तक मंडपम का जो भी कार्य हुआ है वह घटिया सामग्री से हुआ है। कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया है और जेई को तत्काल अभी तक हुए निर्माण को ध्वस्त करवाने तथा पुन: मानक के अनुरूप निर्माण कार्य करवाने का आदेश दिया गया है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment