(सुलतानपुर)निर्विवाद सम्पन्न हुआ ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव
- 20-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
हर वर्ग में हो रही गंगाजमुनी तहजीब की प्रशंसासुलतानपुर 20 अक्टूबर (आरएनएस)। बहराइच में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उपजे सांप्रदायिक उन्नमाद के बाद जनपद की ऐतिहासिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई रूपरेखा पूर्णत: सफल रही और शान्ति माहौल में विसर्जन सम्पन्न हुआ।विश्वस्त जानकारों की मानें तो बीते वर्ष के दौरान जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय पुलिस की नाकामी के चलते विवाद उपजा था, पूर्व के वर्ष में हुए सांप्रदायिक तनाव के दरमियान समय रहते एसपी सोमेन बर्मा ने इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए उपद्रवियों को कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद काबू किया था। जानकारों की मानें तो इस वर्ष देवी माँ के प्रतिमा विसर्जन के पूर्व एसपी सोमेन बर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह, सीओ सिटी प्रशांत सिंह व नगर कोतवाल नारद मुनि के रोड मैप ने रिकॉर्ड समय के पूर्व में निर्विवाद तौर पर देवी प्रतिमा विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराया।
Related Articles
Comments
- No Comments...