(सुलतानपुर)प्रधानमंत्री के 2047 विजऩ को लेकर सीएम योगी ने किया संवाद
- 29-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुलतानपुर नगर पालिका को मिला विशेष अवसरसुलतानपुर 29 सितंबर (आरएनएस )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजऩ को साकार करने की दिशा में चल रही कवायद के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी नगर निकायों व पालिका परिषदों के अध्यक्षों और बोर्ड सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सुलतानपुर नगर पालिका परिषद को विशेष रूप से चयनित किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल सहित बोर्ड के सभी सदस्य इस संवाद में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के विजऩ की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने में स्थानीय निकायों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने नगर पालिकाओं से अपील की कि वे अपने-अपने शहरों में बेहतर बुनियादी ढाँचा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।सुलतानपुर को मिला सम्माननगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुलतानपुर को संवाद के लिए चुना जाना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सीधे संवाद कर नगर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और प्रधानमंत्री के 2047 विजऩ को धरातल पर उतारने के लिए दिशा-निर्देश दिए। अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि सुलतानपुर की जनता का आशीर्वाद और मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा है। हम सभी बोर्ड सदस्य मिलकर शहर को स्वच्छ, आधुनिक और विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री के 2047 के विजऩ को साकार करने में सुलतानपुर की अहम भूमिका होगी। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका बोर्ड के सभी सदस्यों ने भी एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के सपने को साकार करने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Related Articles
Comments
- No Comments...