(सुलतानपुर)मां दुर्गा के दर्शन कर दिया Óशांति और विकासÓ का संदेश
- 05-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुल्तानपुर 5 अक्टूबर (आरएनएस )। सुल्तानपुर विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने शनिवार की शाम शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव में भ्रमण कर माता दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देवी पांडालों में दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। लोगों से मुलाकात की और पूजा समितियों के आयोजकों से व्यवस्था की जानकारी ली। विश्व का अनूठा कहे जाने वाले इस महोत्सव में सुल्तानपुर सहित आसपास के जिलों के लाखों श्रद्धालु देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने आते हैं। पूरा शहर इस समय रंगबिरंगी रोशनी से प्रकाशित है। सभी पांडाल भक्तिमय देवी गीतों से गुंजायमान हैं। विधायक ने यात्रा की शुरुआत सुपर मार्केट में आयोजित भंडारे से की। इसका आयोजन भाजपा नेता विजय त्रिपाठी ने किया था। यहां से श्री सिंह डाकखाना स्थित भाजपा नगर मंडल की ओर से लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष सीता शरण त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल के साथ लोगों पर देवी मां की कृपा की कामना की। इसके बाद विधायक विनोद सिंह समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुरु नानक देव रोड होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे। यहां पर विभिन्न पांडालों में देवी अर्चना की। सभी पांडालों में आयोजकों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां से वह घंटाघर होते हुए ठठेरी बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने पांडालों में मां दुर्गा के आगे शीश नवाया। यहीं पर आरएसएस के स्टॉल में विधायक ने कार्यकर्ताओं को दुर्गापूजा महोत्सव की बधाई दी। दर्शन पूजन के बाद विधायक का काफिला गभडिय़ा में सभासद मंगरू प्रजापति के पूजा पांडाल पहुंचा। यहां मंगल कामना के बाद विधायक विनोद सिंह अमहट में लगे पूजा पांडाल पहुंचे। इसका आयोजन सभासद अंतिमा गुप्ता और उनके पति संदीप गुप्ता ने किया है। यहां महिलाओं से संवाद के बाद वह ओमनगर में लगे देवी पांडाल गए। जहां भाजपा नेता रज्जन सिंह ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह महोत्सव गंगा जमुनी परम्परा की मिसाल है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व को मनाने की अपील की। इस दौरान सभासद दिनेश चौरसिया, भाजपा नेता ज्ञान जायसवाल, श्याम बहादुर पांडेय, बिन्नू पांडे, अनुज सिंह, अजय सिंह, सुशील पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...