(सुलतानपुर)मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक
- 25-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुलतानपुर 25 सितंबर (आरएनएस )। वृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बंधुआकला धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत चौपाल लगाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन पाठक तथा उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी रविकेश, महिला मुख्य आरक्षी माया देवी, महिला मुख्य आरक्षी माधुरी देवी के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया तथा आत्मरक्षा के उपाय बताए गए हैं। प्रशासन द्वारा प्रचलित हेल्पलाइन नंबर 1090,181,1076,112 के बारे में बताया गया ।
Related Articles
Comments
- No Comments...