(सुलतानपुर)रन फॉर यूनिटीÓ दौड़ में शामिल हुए सैकड़ों लोग
- 29-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
सुलतानपुर 29 अक्टूबर (आरएनएस)। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने Óरन फॉर यूनिटीÓदौड़ का शुभारंभ किया, शहर के तिकोनिया पार्क से आयोजित इस दौड़ में भाजपा पदाधिकारियों, बच्चों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। दौड़ तिकोनिया पार्क से प्रारंभ होकर एमजीएस चैराहा, डाकखाना चैराहा, डाकखाना चैराहे होते हुए तिकोनिया पार्क में समाप्त हुई। कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।उन्होंने समाज के सशक्तीकरण में स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आरोग्यता समाज के विकास की पहली शर्त है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर आयोजित Óरन फॉर यूनिटीÓ का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ एक एकता की दौड़ है, बल्कि स्वस्थ रहने के संकल्प का प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर नागरिक को स्वस्थ और एकजुट रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, घनश्याम चैहान, आनन्द द्विवेदी, डॉ प्रीति प्रकाश, विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी, आलोक आर्या संजय सोमवंशी, सुनील वर्मा, प्रवीण मिश्रा, अरविन्द यादव, आत्मजीत सिंह टीटू,लालेन्द्र सिंह, रीना जायसवाल, सानू सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...