(सुलतानपुर)लोस चुनाव में झंडा बुलंद करेगी सुभासपा-अलका पाण्डेय

  • 27-Oct-23 12:00 AM

-स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सचिव नें काटा केक, सभा कर कार्यकर्ताओं में भरा जोशसुल्तानपुर 27 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय सुहेलदेव पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों नें केक काटकर मिठाई बांटी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव नें सभा कर कार्यकर्ताओ में जोश भरा। कहा कि जितनी तेजी से संगठन का विस्तार हो रहा है, वह काबिले तारीफ है। सुभासपा की नीतियों और रीतियों से प्रभावित लोग संगठन में जुड़ रहे हैं। यह अच्छे संकेत हैं। इन्हीं लोगों के बल पर लोस चुनाव में झंडा बुलंद किया जायेगा। इससे पहले नेताओं का कार्यकर्ताओं नें जगह -जगह स्वागत किया।शुक्रवार को भारतीय सुहेलदेव पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले की सीमा से सटे अमेठी के परतोष चैराहे पर जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा के संयोजन में सभा का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका पाण्डेय और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुभाष चंद्र यादव नें कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि बीते इक्कीस वर्षों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी की ईमानदारी और मेहनत का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बिहार समेत कई राज्यों में पार्टी सरकार बनाने और बिगाडऩे की भूमिका निभा रही है। गांव, गरीब, मजलूम की सेवा और उनके हक की लड़ाई ही हमारा उद्देश्य है। नेताओं नें संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया। सभा में परशुराम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष तिवारी, सेना के अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश पाण्डेय, राहुल अग्रहरि, कल्लू पाठक, हैप्पी दूबे, नारायण राय, शिवम पाठक अमर बहादुर शर्मा समेत सैकड़ो नें सुभासपा का दामन थामा। सभा के उपरांत अमहट, पयागीपुर और विवेक नगर में कार्यकर्ताओं नें अपने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। विवेक नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर प्रदेश सचिव संजय दूबे के संयोजकत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। यहां केक काटकर लोगों नें एक दूसरे को मिठाई खिलाई साथ ही लोस चुनाव में मजबूती के साथ संगठन विस्तार की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व प्रधान इमरान, इरफ़ान, आमिर खान, सौरभ मिश्रा, प्रधान अंकित गुप्ता, सत्य प्रकाश पाण्डेय, गोलू पाण्डेय, शिवम मिश्र, अंकुर मिश्रा, रामराज वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment