(सुलतानपुर)विंदेश्वरीगंज बाजार में व्यापार मंडल का हुआ गठन, पदाधिकारी चुने गए

  • 25-Sep-25 12:00 AM

बलदीराय/सुल्तानपुर 25 सितंबर (आरएनएस ) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील बलदीराय के बहुरावां विंदेश्वरीगंज बाजार में व्यापारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी रहे।बैठक में सर्वसम्मति से विंदेश्वरीगंज कस्बे का व्यापार मंडल गठित किया गया। इसमें रमाकांत वैश्य को अध्यक्ष, पांडेय महामंत्री को सचिव तथा विष्णु सागर कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही नन्द किशोर गुप्ता, हरिश्चंद्र जयसवाल, अरविंद कुमार अग्रहरि, जितेंद्र साहू, अवधेश अग्रहरि और राहुल अग्रहरि उपाध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर सरयु प्रसाद चौरसिया, कालीचरण अग्रहरि, जयप्रकाश सिंह, अजीत सिंह और अनिल द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई, जबकि रूपेश द्विवेदी को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी दर घटाई है, जो व्यापार जगत के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का नारा दोहराकर व्यापारियों को जागरूक किया और इसे समय की आवश्यकता बताया।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र अग्रहरि और बलदीराय तहसील अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र अग्रहरि ने किया।बैठक में राम उचित दुबे, दुर्गज प्रजापति, गुड्डू तिवारी, राधेश्याम, दीपू सिंह, अभिषेक अग्रहरि, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment