क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
- 15-Oct-25 03:49 AM
- 0 likes
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 5 बड़ी भारतीय पारियां, रोहित शर्मा शीर्ष पर
- 15-Oct-25 03:48 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
सेवा सप्ताह का दूसरा दिनसुल्तानपुर 3 अक्टूबर (आरएनएस)। गांधी जयंती से शुरू हुए लायंस क्लब के सेवा सप्ताह के दूसरे दिन पदाधिकारी ने वृद्ध आश्रम में अन्न दान किया।इस अभियान के तहत लायंस क्लब सुल्तानपुर सेंट्रल मंडल 321-ई के द्वारा वृद्धा आश्रम तुराब खानी में जाकर उनका हाल चाल जाना। वृद्धा आश्रम में लगभग 80 लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए अन्न दान किया गया जिसमे दाल, चावल, आटा, आलू, मसाला, तेल एवं फल के साथ जलेबी और समोसे का वितरण किया गया। लायन शबीहुल हसनैन अध्यक्ष, लायन आशीष अग्रवाल सचिव, लायन सतीश कुमार श्रीवास्तव चार्टर अध्यक्ष, लायन मनोहर सिंह चार्टर सदस्य, लायन जसबीर सिंह चार्टर सदस्य, लायन सौरभ कांत पूर्व मंडलाध्यक्ष, लायन धर्मेंद्र चोपड़ा, लायन रमेश जायसवाल, इत्यादि ने इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान की। सेवा सप्ताह के दौरान क्लब के द्वारा और भी सेवा कार्य सम्पन्न कराए जाने हैं।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies