(सुलतानपुर)संत समाज खड़ा होगा योगी के साथ-मौनी महाराज

  • 29-Sep-25 12:00 AM

सुल्तानपुर 29 सितंबर (आरएनएस)। धम्मौर के कूडधाम में आयोजित विशाल धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सागर पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को नारे लगाने हैं तो अपने धर्मस्थल पर लगाए, सड़क जाम और प्रशासन पर हमले की स्थिति में संत समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा होगा।मौनी महाराज ने कहा कि योगी को अराजक तत्व अकेला न समझें। उन्होंने संदेश देते हुए कहा स्त्री मेरी मां है, बेटियां देवी हैं। राष्ट्र और मां को देखते हुए हमें राष्ट्र नवनिर्माण के लिए संकल्पित होना होगा। जातिगत समीकरण प्रगति में बाधक हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह भूमि दुर्गा, राम और शिव की है, वर्तमान में नवरात्रि चल रहा है और आज काली की पूजा का पर्व है। जो अन्याय करेगा उसे दंडित किया जाएगा और जो देश के खिलाफ काम करेगा उस पर प्रहार अवश्य होगा। मौनी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सक्षम बताते हुए कहा कि राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए वे दोनों प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम दीपशिखा अभिमन्यु मिश्र द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें 11,108 महिलाओं ने सामूहिक दुखदुरिया कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी मनीष पांडे, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment