(सुलतानपुर)सामूहिक चटपटा महारानी दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन

  • 27-Oct-23 12:00 AM

बल्दीराय/सुल्तानपुर 27 अक्टूबर (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के कस्बा इसौली गांव दुर्गा पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा के पंडाल के प्रांगण में दुख: दुरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुख: दुरिया कार्यक्रम में मां दुर्गा के पंडाल प्रांगण में 51 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंची बड़ी संख्या में महिलाए व भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने की मां दुर्गा से मन्नत मांगी। वहीं रूपेश अग्रहरि द्वारा छोले चावल का प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर आशीष कुमार, राजेश वर्मा, प्रहलाद मिश्रा, अमन अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, एवं नवदुर्गा पूजा समिति इसौली के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment