(सुल्तानपुर) केएनआईटी छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में दिखाई चमक, 6.25 पैकेज पर हुए चयनित
- 04-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुलतानपुर, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुलतानपुर के सात प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित आईटी कंपनी एडरोसोनिक में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह चयन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित पूल कैंपस भर्ती अभियान के दौरान हुआ। चयनित विद्यार्थियों को 6.25 लाख वार्षिक का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया है।इस उपलब्धि में संस्थान के कैरियर डेवलपमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रो. डी.एल. गुप्ता (प्रोफेसर प्रभारी) के नेतृत्व में तथा डॉ. कपिल सक्सेना और डॉ. अंबुज कुमार (अतिरिक्त प्रभारी) के मार्गदर्शन में छात्रों को प्रशिक्षण और साक्षात्कार की प्रभावी तैयारी कराई गई। चयनित विद्यार्थी, आदित्य कुमार सिंह, सौम्या शुक्ला, शेखर शर्मा, अनुराग पाण्डेय, अनिजित पाण्डेय, कुमारी अंशिका, मुकुल राजपूत। संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. उपाध्याय ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि एक बार फिर केएनआईटी की मजबूत शैक्षणिक संस्कृति और इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल्स तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...