(सुल्तानपुर) फाउंडेशन ने किया महोत्सव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
- 04-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
सुलतानपुर, 04 अक्टूबर (आरएनएस)। जनपद के ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में पिछले 17 वर्षों से डॉ0 ओम प्रकाश त्रिपाठी फाउंडेशन द्वारा संचालित डॉ0 ओम प्रकाश त्रिपाठी होम्योपैथिक हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा महोत्सव में आए श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चिकित्सा शिविर लगाया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 आर. ए. वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ0 अभिषेक पांडेय (चिकित्सा सेवा भारती), डॉ0 प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ0 शिवेंद्र त्रिपाठी (नोडल अधिकारी, आयुष हॉस्पिटल अमेठी) सहित वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल कुमार शुक्ल, आशीष कुमार शुक्ल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ), पंकज श्रीवास्तव (अधिवक्ता, आयकर), अरुण दुबे, दिलीप मिश्रा, मनोज शुक्ला, अरविन्द दुबे, गंगा प्रसाद दुबे एवं आचार्य हनुमान प्रसाद मिश्र, सुनील पांडेय (अधिवक्ता, आयकर) का विशेष योगदान रहा। संस्था द्वारा यह सेवा पिछले कई वर्षों से निरंतर रूप से दी जा रही है, जो जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
Related Articles
Comments
- No Comments...