(सोनभद्र)कक्षा11वीं की छात्रा एक दिन के बनी थाना प्रभारी

  • 29-Sep-25 12:00 AM

करमा, सोनभद्र 29 सितंबर आरएनएस ) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोमवार को जनसेवा इण्टर कालेज, जुड़वरिया की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा रिया सिंह को एक दिन के लिए करमा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।रिया सिंह ने पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की और महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा आदि से जुड़े मामलो की विवेचना की प्रक्रिया को नजदीक से समझा। उन्होने महिला हेल्प लाइन 1090,112,181 जैसे सेवाओं के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए रिया ने थाने पर शिकायत लेकर आयी पीडीत महिलाओ का सम्सयाओ को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु बताया गया तथा बालिकाओ महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पडऩे पर कानून की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।सभी ने रिया के आत्मविश्वास की सराहना की और इस पहल को छात्राओ के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। मिशन शक्तिÓ के इस नवाचार का उद्देश्य बालिकाओ और महिलाओ में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हे समाज में अपने अधिकारो के प्रति सजग बनाना तथा प्रशासनिक तंत्र से जोडऩा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment