(सोनभद्र)नपा को Óशकुन्त पार्क की सौंपी गयी जिम्मेदारी
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
सोनभद्र 3 अक्टूबर (आरएनएस ) कलेक्ट्रेट के सामने पहाड़ी पर बने शकुन्त पार्क जिसका उद्घाटन पूर्व में किया गया था, उसे आज पीओ डूडा द्वारा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद को सौंपा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शकुन्त पार्क से दिखायी देने वाले विभिन्न स्थलों के नाम के बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पार्क में आने वाले लोगों को पार्क से दिखायी देने वाले विहगंम दृश्य की जानकारी भी उपलब्ध होगी। अध्यक्ष इस पार्क की देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होगी। इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वागीश कुमार शुक्ला), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, पी0ओ0 डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष पुष्पा सिंह सहित कार्मिकगण उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...