(सोनभद्र)नम आँखों से हुई माँ दुर्गा की विदाई, प्रतिमा विसर्जित
- 03-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
0 गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर थिरकते रहे युवा0 शाहगंज में भी श्रद्धा के साथ विसर्जित की गई प्रतिमाएंसोनभद्र 3 अक्टूबर (आरएनएस )। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पण्डालों में स्थापित जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा शुक्रवार को श्रद्धा, शांति एवं सौहार्द वातावरण में निर्धारित जलाशयों में देर रात तक विसर्जित हो गईं। गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। राबट्र्सगंज थाना क्षेत्र की मूर्तियां धंधरौल बाँध तथा शाहगंज की मुर्तियां ढुटेर आदर्श तालाब में प्रवाहित की गईं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था हेतु मुस्तैद रहे। शाहगंज राजपुर रोड के जय माँ काली परिवार के आदित्य मोदनवाल, शुभम चन्द्रवंशी, रितेश कनौजिया, सुजल पटवा, विमलेश सिंह, जुगलेश सोनकर, कुनाल गुप्ता, वीरु निश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, रामेश्वर विश्वकर्मा, ज्योती प्रकाश, विजय सोनकर, विकाश सोनकर, देल केशरी, विकाश केशरी, आदित्य श्रीवास्तव, भोलू सोनकर, आदित्य सोनी, रनि केशरी, राज मोदनवाल, रोहित गुप्ता, वेदान्त पटवा आदि जय माँ दुर्गेÓÓ व जय माँ शेरावालीÓÓ और जय माता दीÓ के जयघोष लगा रहे थे। सभी अबीर गुलाल से सराबोर गाजे-बाजे के साथ डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। प्रतिमाओं के विसर्जन भ्रमण के समय प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था। जय माँ काली परिवार का पूजा पं0शिवजी मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से सम्पन्न कराया। मूर्ति निसर्जन के दौरान जलाशय तट पर दर्शकों की काफी भीड़ रही। ढुटेर विसर्जन स्थल पर पहुँच घोरावल के एसडीएम आशीष त्रिपाठी, एडीओ पंचायत रामचरन मौर्य, शाहगंज थानाध्यक्ष राजेश सरोज, चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव तथा हल्का लेखपाल गोपेन्द्र पाण्डेय व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। पुलिस के जवान मूर्ति निसर्जन पूर्ण होने तक डटे रहे।इनसेंट में लगाएंइन्द्रदेव ने डाला खललशाहगंज,सोनभद्र। रावण दहन तो नहीं, मगर माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में इन्द्रदेव ने खलल डाल ही दिया। बरसात के कारण अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ी। माँ की मूर्ति निसर्जन के पहले ही भींग गयी। मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोग गीले रहे। इस स्थिति में उन्होंने जगत जननी माता रानिये की विदाई की और जलाशय में इनकी प्रतिमा को विसर्जित किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...