(रायपुर) प्रदेश भर से आये हॉकी खिलाडिय़ों का श्रम मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
- 19-Apr-25 06:55 AM
- 0 likes
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
दुद्धी,सोनभद्र 12 अक्टूबर (आरएनएस)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे निपुण लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा करने बीआरसी दुद्धी पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि अक्टूबर,2023 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों को जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अन्य सभी विद्यालयों को दिसंबर,2023 तक निपुण लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के पाठ्यक्रम के सतत मूल्यांकन के लिए निर्धारित निपुण लक्ष्य तय किए गए हैं। इसमें कक्षावार बच्चों को शैक्षिक दक्षताएं निर्धारित की गई हैं। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर से विद्यालयों को संतृप्त किया जा रहा है। जहां भी कोई कमी दिखे तत्काल सूचित करें। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने भी निपुण लक्ष्य एवं शासन की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। एसआरजी संजय मिश्रा, विद्यासागर, विनोद कुमार ने भी निपुण लक्ष्य के प्रति शिक्षकों को जानकारी दी। इस अवसर पर एआरपी संतोष सिंह, श्रवण कुमार, ऋषिनारायण यादव, अखिलेश कुमार, मनोज जायसवाल के आलावा पीयूष, विवेक, अविनाश गुप्ता, राजेश झा, लल्लूराम, वीरेंद्र, भोलानाथ, मुसई राम, रमेश कुमार, रविंद्र प्रसाद, लोकपति वर्मा, रामरक्षा, राजकमल, वर्षा रानी, नाजिया, आराधना आदि उपस्थित रहे।
© Copyright | All Right Reserved At DigitalBuddies