(सोनभद्र)निर्माण श्रमिक 15 अक्टूबर तक कराये नवीनीकरण-उप श्रमायुक्त

  • 10-Oct-25 12:00 AM

सोनभद्र 10 अक्टूबर (आरएनएस)। उप श्रमायुक्त पिपरी ए के सिंह ने अवगत कराया है कि दिनांक 15.10.2025 के उपरान्त ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जिन्होंने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नही कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जाएगा निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नही की जायेगी। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथावा ओपेन पोर्टल के माध्यम से 15 अक्टूबर तक अपना नवीनीकरण व अशंदान जमा करा दें अन्यथा की दशा में उन्हे विभिन्न योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। मिर्जापुर मण्डल में कुल 6,20,042 निर्माण श्रमिक पंजीकृत है। जिसमें से 5,60,333 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण लम्बित पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है। दिनांक 15.10.2025 के उपरान्त ऐसे सभी निर्माण श्रमिक जिन्होंने 04 वर्ष या उससे अधिक समय से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नही की जायेगी, न ही इस संबंध में किए गए किसी भी दावे को मान्यध् स्वीकार्य किया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment