(सोनभद्र)मनाया सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस समारोह
- 29-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
सोनभद्र 29 अक्टूबर (आरएनएस) मां विंध्यवासिनी इंटरमीडिएट कॉलेज पांपी करकी माइनर में रविवार को शाक्य मुनि गौतम बुद्ध समिति सोनभद्र के तत्वाधान में बड़े ही धूमधाम से सम्राट अशोक धम्म विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर हजारों बुद्ध समर्थक उपस्थित रहे,कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा, पंचशील ध्वज और प्रस्तावना पढ़ कर किया गया। इस मौके पर अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक विश्व विजेता सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि विश्व विजेता सम्राट कोई है तो केवल चंद्रगुप्त मौर्य हैं, दुनिया का मार्गदर्शन केवल बुद्ध के अनुआयी ही कर सकते हैं। वर्तमान समय में भी राजनेताओं को सम्राट अशोक की नीतियों का अनुसरण कर समस्त जन को अपना संतान मान कर कल्याण करना चाहिए। कार्यक्रम को डॉ0लोकपति सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष सपा, संजय यादव पूर्व प्रमुख/जिला अध्यक्ष सपा, डॉ प्रसन्न पटेल प्रबंधक, बबलू धांगर जिला अध्यक्ष युवजन सभा, राम सेवक मौर्य अध्यक्ष कोऑपरेटिव, तेज प्रताप मौर्य, रमेश दुबे पूर्व विधायक, परमेश्वर दयाल पूर्व विधायक ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नन्हू राम मास्टर और सफल संचालन संजय मौर्य जिला अध्यक्ष सम्राट अशोक क्लब ने किया। इस मौके पर,सरोज कुमार, सर्वजीत कुशवाहा, रामलाल सिंह,रामनाथ बौद्ध ,रामदुलारे यादव, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र मौर्य, अंशुमान मौर्य विद्यापीठ एकेडमी करकी माइनर, संदीप मौर्य, चंद्रभान मौर्य,रामफल मौर्य, हरिगोबिंद मौर्य, घनश्याम मौर्य, शिव शंकर राव,अभिषेक पटेल, संतोष गौतम, सुनील कुमार शर्मा, अमन मौर्य, जियाउद्दीन सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...