(सोनभद्र)विधायक घोरावल ने फीता काटकर वन स्टाफ सेन्टर का किया लोकार्पण

  • 03-Oct-25 12:00 AM

सोनभद्र 3 अक्टूबर (आरएनएस ) विधायक घोरावल डॉ0अनिल कुमार मौर्या एवं डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में नव निर्मित बने वन स्टाफ सेन्टर का फीता काटकर शुभारंभ किये। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, महिला मोर्चा जिलाध्याक्ष पुष्पा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वागीश कुमार शुक्ला), अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन, पी0ओ0 डूडा सुधांशु शेखर शर्मा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस मौके पर विधायक ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला वन स्टाफ सेन्टर का निर्माण हो जाने से इस सेन्टर पर समाज की पीडि़त महिलाओं को न्याय की सुविधा मिलेंगी। इस सेन्टर पर महिला सुरक्षा सम्बन्धी सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि देश की प्रदेश की महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने महिला शक्तिकरण अभियान चालाया है। इस अभियान के द्वारा महिलाओं को शशक्तिकरण हेतु जागरूक करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने के देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और महिलाएं आत्म निर्भर बनने हेतु अपना स्वयं का रोजगार कर रही हैं और सरकार द्वारा उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान विधायक घोरावल ने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में वन स्टाफ सेन्टर का शीघ्र निर्माण हो जाने पर सराहना भी किये और उन्होंने कहा कि वन स्टाफ सेन्टर पर पीने की पानी व्यवस्था हेतु समर सेबूल लगाये जाने हेतु शीघ्र प्रक्रिया प्रारंभ किये जाये। इस दौरान डीएम ने वन स्टाफ सेन्टर का निर्माण जनपद में हो जाने से पीडि़त महिलाओं को न्याय की सुविधा इस सेन्टर के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने सेन्टर के उद्घाटन कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की। इस दौरान नगर पालिका परिषद राबट्र्सगंज अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि मिशन शक्ति/महिला शक्तिकरण का अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। महिला शक्तिकरण की परिभाषा नारी शक्ति को मजबूती प्रदान करना है, उन्होंने कहा कि वन स्टाफ सेन्टर के बन जाने पर जनपद की महिलाओं को न्याय हेतु दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें न्याय वन स्टाफ सेन्टर पर ही मिल सकेगा। एक नवजात शिशु बालिका जो लावारिस अवस्था में प्राप्त हुई थी, उसका नामकरण आज होना था, उस नवजात बालिका का नामकरण मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कत्यायिनी रखा और उसके पालन पोषण हेतु सम्बन्धित को दायित्व सौंपा। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सेन्टर मैनेजर दीपिका सिंह, गायत्री दूबे, रोमी पाठक, केस वर्कर रेनू यादव आदि उपस्थित रहीं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment