(सोनभद्र)वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला हुई

  • 17-Oct-23 12:00 AM

सोनभद्र 17 अक्टूबर (आरएनएस )। भाजपा जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला हुई। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चैरसिया रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अशोक चैरसिया ने कहा कि युवाओं के मत के महत्व से अवगत करवाने तथा नये मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे के उद्देश्य से वोटर चेतना महाअभियान की कार्यशाला आयोजित की गयी है। भाजपा के वोटर पुनरीक्षण अभियान से नये मतदाताओं मे जागरुकता आयेगी व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व का पता चलेगा। इस दौरान यह वोटर चेतना अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कार्यकर्ताओं को वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए आवाह्न करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता युवाओं से संपर्क करने के लिए घर घर जायें और यह सुनिश्चित करें की पात्र मतदाताओं का नाम न छूटे और उनका नाम मतदाता सूची में बढ़वाने का काम करें। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चैबे, अजीत रावत, शारदा खरवार, सुनील सिंह, अजीत चैबे, आरएन पाठक, जीत सिंह खरवार, आलोक सिंह, दीपक सिंह पटेल, दिग्विजय सिंह, कमलेश मोहन, उदयनाथ मौर्या, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment