(सोनभद्र)संचारी रोग अभियान का झण्डी दिखाकर सीडीओ, सीएमओ ने किया शुभारम्भ
- 01-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
सोनभद्र 1 अक्टूबर (आरएनएस)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण के सफल संचालन हेतु संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैम्पस से हरी झण्डी दिखाकर किया गय।रैली में स्वास्थ विभाग से समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगरीय प्रा0स्वा0केन्द्र की समस्त आशा, ए0एन0एम0 व समस्त कर्मचारी, कार्यलय जिला मलेरिया अधिकारी के समस्त अधिकारी कर्मचारी, बाल विकास पुष्टहार विभाग की नगरीय आंगनबाडी, नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मी, अधिशासी अधिकारी, इत्यादि उपस्थित रहे। 1-31 अक्टूबर, 2024 तक संचारी अभियान तथा दिनांक: 11-31 अक्टूबर, 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इसी क्रम में पूर्वान्ह 11.30 बजे से कलेक्टेट सभागार मे संचारी अभियान की द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक मुख्य विकास अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।नवीन घटक के रूप में आशा द्वारा नान कम्युनिकेबल डिजीज के 30 वर्ष के ऊपर के 5 पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए सी बैंक फार्म पूर्ण किया जायेगा। साथ ही ई-कवच पोर्टल पर रोगियों की लिस्ट अपडेट की जायेगी, रैली के माध्यम से नगर वासियों को संक्रामक रोग से बचने हेतु जागरूक किया गया।
Related Articles
Comments
- No Comments...