(सोनभद्र)सपाइयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती
- 07-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
सोनभद्र 7 अक्टूबर (आरएनएस)। सपा कार्यालय पर मंगलवार को महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्रछाया पर पुष्प अर्पित करते हुए शत्-शत् नमन कर संगोष्ठी की गयी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी हमें सत्य मर्यादा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी तपस्या ज्ञान और लेखनी ने संपूर्ण मानव जाति को धर्म नीति और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया है। इन सब बातों को आत्मसात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। संगोष्ठी में मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, विवेक सिंह पटेल, राजनाथ यादव, सर्वजीत यादव, सत्यम पांडे, शिव शंकर पासवान, अभय यादव, अवनीश चैबे, मन्नू पांडे, विनीत, इमरान, तौसीफ अहमद, दिलशाद अहमद, छोटेलाल यादव, रामचंद्रिका यादव, विष्णु कुशवाहा, मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...