(सोनभद्र)हर्षोल्लास से मनायी गयी आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती
- 07-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
0 नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जयन्ती कार्यक्रम/रामायण पाठ का दीप प्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर किया गया शुभारम्भ0 श्रीराम जानकी मंदिर रावट्र्सगंज में मूर्ति पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व बाल्मीकि रामायण पाठ का किया गया आयोजनसोनभद्र 7 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर, रावट्र्सगंज में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद नें श्रीराम जानकी मूर्ति का पूजा अर्चन एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। नगर पालिका अध्यक्षा ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्रीराम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्मशक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा लेते हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल गीता रानी एण्ड लोक गीत पार्टी और कमलेश कुमार एण्ड लोक गीत पार्टीÓÓ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ, भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य आगंन्तुक, सम्भ्रान्तजन एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...