(हजारीबाग)मंत्री हफीजुल हसन का हालचाल लेने मेदांता पहुंचे मुन्ना सिंह, स्वास्थ्य में हो रहा लगातार सुधार
- 15-Jul-25 12:00 AM
- 0
- 0
हजारीबाग 15 जुलाई (आरएनएस)। झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हाल ही में मेदांता अस्पताल, गुडग़ांव में हृदय सर्जरी हुई है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने मंगलवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नगर प्रभारी मुन्ना सिंह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे। मुन्ना सिंह ने मंत्री अंसारी से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हफीजुल हसन न केवल एक जुझारू जननेता हैं, बल्कि राज्य की राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी और अनुभव की आवश्यकता है। उम्मीद है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर जनसेवा में पहले से अधिक ऊर्जा के साथ लौटेंगे। इस अवसर पर उनके साथ खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रामगढ़ विधायक ममता देवी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू और रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो भी मौजूद थे। अस्पताल प्रशासन से बातचीत के बाद मुन्ना सिंह ने बताया कि मंत्री अंसारी की स्थिति अब स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन भी इलाज को लेकर पूरी तरह सतर्क और गंभीर है।
Related Articles
Comments
- No Comments...