(हजारीबाग)हजारीबाग में जनसहयोग से बनायेंगे भव्य राम मंदिर: सांसद जयंत सिन्हा

  • 25-Oct-23 12:00 AM

हजारीबाग 25 अक्टूबर (आरएनएस)। सांसद जयंत सिन्हा उपस्तिथि में हजारीबाग व रामगढ़ में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारीबाग में कार्यक्रम का आयोजन अटल सांस्कृतिक मंच द्वारा गांधी मैदान, मटवारी में किया गया,मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा ने तीर चला कर रावण दहन किया। रावण का पुतला 45 फीट, कुंभकरण का 35 फीट एवं मेघनाथ का पुतला 30 फीट का था। सांसद जयंत सिन्हा ने इस अवसर पर राम भक्तों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु अयोध्या के बाद अगर कहीं है, तो वो हजारीबाग में है। इसलिए अयोध्या की तर्ज पर भगवान राम के आस्था को मूर्त रूप देने के लिए जनसमर्थन से हम हजारीबाग में भी राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रक्रिया का शुभारंभ कर रहे हैं। इस निर्माण के लिए बजरंग दल के बजरंगी भाइयों ने श्री राम रथ पर ईंट पर मौली लपेटकर मंदिर निर्माण कार्य के लिए पहला दान दिया।।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सांसद जयंत सिन्हा जी की माता श्रीमती नीलिमा सिन्हा, सांसद जयंत सिन्हा जी के पुत्र आशिर सिन्हा, दीपक नाथ सहाय, जितेंद्र सिन्हा, सुदेश चंद्रवंशी,हिमांशु कुमार,आशीष सिंह, सनी सिंह, वेद प्रकाश सहित लाखों की संख्या में राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया। उक्त जानकारी सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment