(हजारीबाग)हजारीबाग में सावन उत्सवÓ का भव्य समापन, महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम

  • 13-Jul-25 12:00 AM

-स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय महिला उद्यमियों की शानदार भागीदारी, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा आयोजनहजारीबाग 13 जुलाई (आरएनएस)। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन उत्सवÓ का समापन अग्रसेन भवन में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ हुआ। सावन की हरियाली और पारंपरिक उल्लास से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उत्सव पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और अब यह महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच बन चुका है। मंडल की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने कहा कि सावन उत्सव केवल परंपरा नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा, सामूहिकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह मंच महिलाओं को अपने हुनर को प्रदर्शित करने और सामाजिक-आर्थिक रूप से आगे बढऩे का अवसर देता है। उत्सव स्थल को सावन थीम पर सजाया गया था। इस वर्ष 25 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें परिधान, राखियाँ, हस्तशिल्प, घरेलू खाद्य सामग्री और महिला उद्यमियों के खास उत्पाद शामिल रहे। रांची, गिरिडीह और तिलैया की महिला उद्यमियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को क्षेत्रीय व्यापार मेले का स्वरूप दे दिया। महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताएं, बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन के कार्यक्रम और फूड स्टॉल्स ने सभी वर्गों को आकर्षित किया। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि जब महिलाएं संगठित होती हैं, तो वे न केवल संस्कृति को संजोती हैं बल्कि समाज और व्यापार में भी मिसाल कायम करती हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment