(हमीरपुर)बहाने से घर बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करवाने वाली महिला व युवक पर मुकदमा दर्ज

  • 25-Oct-23 12:00 AM

सुमेरपुर-हमीरपुर 25 अक्टूबर (आरएनएस)। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की शाम एक महिला द्वारा किशोरी को बहाने से घर में बुलाकर एक युवक से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही दोनो आरोपी भूमिगत हो गये हैं। एक गांव निवासी पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम घर के बाहर बैठी थी। तभी पड़ोसी महिला ने बहाने से घर पर बुला लिया। महिला के घर पर आरोपी गांव निवासी एक युवक पहले से अंदर बैठा था। पुत्री के अंदर दाखिल होने पर उसने जबरिया दबोचकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी भूमिगत हो गए है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment