(हमीरपुर)मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- 16-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
कुरारा-हमीरपुर 16 अक्टूबर (आरएनएस)। कस्बा कुरारा के वार्ड 6 निवासी मजदूर ने बीती रात दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोगो को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर 6 निवासी अमानत पुत्र मुसाफिर उम्र 45 वर्ष ने बीती रात दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। तब थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक हाथ रिक्शा चलाकर बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई करने का कार्य करता था। कुछ दिन से उसका रिक्शा खराब हो जाने के कारण परेशान रहता था। इसको ठीक नहीं करा पा रहा था। रात में वह पेड़ के नीचे सोया करता था। इसके दो पुत्र शफीक 17 वर्ष व समीर 16 वर्ष तथा दो पुत्रियां रेशमा व आशमा 14 वर्ष है। जिसमे रेशमा की शादी हो गई है। मजदूर के आत्महत्या करने से परिजनो में शोक व्याप्त हैं।
Related Articles
Comments
- No Comments...